गौनाहा:–ठेकेदार द्वारा ईट सोलिंग निकाल लेने के कारण आवागमन ठप पैदल चलना हुआ मुश्किल
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
गौनाहा प्रखंड दोमाढ पंचायत अंतर्गत राजपूर एवं राजपूर नया टोला की दोनों सड़कों में बारिश होने के कारण निकाली गई ईट सोलिंग की जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे गड्ढे में बारिश के पानी जमा होने के कारण सनी हुई मिट्टी में पैदल चलना मुश्किल हो गया है ग्रामीण सुकट मुखिया,भरत मुखिया,मनु मुखिया,हरि महतो, बागड़ मियां,रामचंद्र महतो,राजकुमार पासवान,रामधारी महतो के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा पंचायत निधि से बनी ईट सोलिंग को जे सी वी मशीन से उखाड़कर हटा दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कतिपय दलालों और दबंग तत्वों को इसमें शामिल कर लिया गया। ताकि ग्रामीण इसका विरोध न कर सके ।
इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस ईट सोलिंग निकाल लेने के बाद से घर से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार जाने के लिए घर से तीन-चार घंटे पहले निकलना पड़ता है। सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बच्चे भी पढ़ने के लिए घर से नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे उनकी भविष्य अंधेरे में पड़ा हुआ है। दुख की बात यह है कि विद्यालय के बगल में गुजरी सड़क की दुर्दशा भी वैसी ही है जैसे दोनों गांव की सड़क की है।




Recent Comments