प्रसव के उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप
परसा(सारण)-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के उपरांत महिला की मौत को लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में जमे रहे।इसी क्रम में आक्रोशित सगे संबंधी और आम लोगो के बीच विवाद उत्पन हो गया।जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अफरा तफरी का महौल उत्पन्न हो गया।महिला की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र में चीख पुकार से माहौल गामहिन हो गया।मृतक महिला थाना क्षेत्र के तीतिरा गाँव निवासी प्रदीप साह की 30 बर्षीय पत्नी रीना देवी बताई जाती है।घटना के संबंध में मृतक महिला की पति प्रदीप साह ने बताया कि प्रसव होने के उपरांत चिकित्सक तथा एएनएम द्वारा उपचार में लापरवाही बरतने के कारण पत्नी की मौत हो गया।प्रसव के उपरांत चिकित्सक द्वारा कभी भी मरीज को पटना ले जाने की सलाह नही दिया गया।उपचार में लापरवाही के कारण मरीज की मौत होने के बाद चिकित्सक द्वारा एम्बुलेंस बुलाने आक्सीजन लाने तथा उपचार करने की पहल कर पटना रेफर किया गया।अपनी दोषी छुपाने के लिए चिकित्सक द्वारा रेफर का बहाना बनाने का आरोप लगाया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो जकरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे तबतक आक्रोशित परिजन शव को लेकर घर चले गये थे।घटना को लेकर ड्यूटी पर तैनाथ चिकित्सक डॉ दयाशंकर ने बताया कि महिला का नार्मल प्रसव होने के चार घंटे उपरांत अचानक स्तिथि चिंता जनक स्तिथि उत्पन हो गया।गंभीरता से उपचार किया जा रहा था।बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया जा चुका था।लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस नही उपलब्ध था।निजी एम्बुलेंस से परिजनों को पटना ले जाने की सलाह दिया गया।एम्बुलेंस आने में बिलंब होने के कारण प्रसव महिला की मौत होने की बातें बताई।*6 दिसम्बर से बिना प्रभार का चल रहा है स्वास्थ्य केंद्र परसा*
बिगत 2 माह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा बिना चिकित्सा प्रभारी तथा बिना प्रभारी प्रभार के अभाव में संचालित हो रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परसा के अलावे मकेर दरियापुर तथा अमनौर प्रखंड क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए प्रति दिन आते है।लेकिन बिडम्बना है कि स्वास्थ्य केंद्र में बिना प्रभारी का स्वस्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है।मृतक के परिजनों तथा स्थानीय लोगो का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र में यदि कोई प्रभारी होता हो चिकित्सक लापरवाही नही करते और आज महिला की जान नही जाती।
इस संबंध में सीएस मझेश्वर झा ने बताया कि गत दिन डॉ सुमन कुमार को प्रभारी नियुक्त करने की कड़ी निर्देश जारी किया गया है।




Recent Comments