हुनर हो तो रोजगार प्राप्त करने मे आसानी:मुक्तानंद अग्रवाल 

आजाद नेब

भीलवाड़ा,15 जुलाई। जिला कलेक्टर श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में यदि कौशल हो तो वह रोजगार प्राप्त करने में सहायक होता है उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास हुनर होता है वे जल्द रोजगार प्राप्त कर सकते है।

श्री मुक्तानंद अग्रवाल शनिवार को हरनी महादेव समीप स्थित आई अल एंड अफ एस  इंसिटीयूट ऑफ स्किलस में अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर कोशल एव आजीविका  विकास निगम के प्रक्षिक्षण केंद्र के के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
  समारोह में नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओ को कोशल विकास से जोड़ने के प्रयास किये जायें समारोह में कौशल और रोजगार प्राप्त व्यक्तियों ने अपने अनुभवों को बताया। 

कार्यक्रम में आर एस एल डी सी के प्रबंधक महेंद्र सिंह तंवर ने कौशल प्रक्षिक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एव अन्य द्वारा संस्थान में वृक्षा रोपण भी किया गया।
 समारोह में कौशल और रोजगार प्राप्त व्यक्तियों ने अपने अनुभवों को
बताया। कार्यक्रम में आर एस एल डी सी के प्रबंधक महेंद्र सिंह तंवर ने
कौशल प्रक्षिक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उधोग विभाग के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ,रोजगार अधिकारी मुकेश गुर्जर, पार्षद शंकर लाल जाट, सेंटर के हेड लोकेन्द्र पांड्या सहित बड़ी  संख्या में युवक युवतियां उपस्थित थे।