विधालयों मे निर्गत राशि और उसकी उपयोगिता की समीक्षा को लेकर बीआरसी मे हुई बैठक

अमनौर/सारण : स्थानीय बीआरसी सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ मिश्र की अध्यक्षता मे अंचल भाग -1 के सभी प्राथमिक व मध्य विधालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया. मंगलवार को आयोजित इस बैठक में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में विधालयों मे निर्गत राशि और उसकी उपयोगिताओं की समीक्षा की गयी. मालूम हो कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्राथमिक व मध्य विधालयों मे विकास मद, टीचर लर्निंग मैटेरियल(टीएलएम),पुस्तक मद,पोशाक मद एवं अन्य मदो मे निर्गत राशि का उपयोगिता कुछ विधालयों को छोड अन्य विधालयो के प्रधानाध्यापको द्वारा अबतक बीआरसी मे जमा नहीं किया गया था. जिसको लेेकर विगत दिनों हुए अमनौर बीडीसी की बैठक में यह मुद्दा जोर शोर से उठा था. बैठक में बीईओ विश्वनाथ मिश्र ने सभी प्रधानाध्यापको को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल मे सभी मदो के उपयोगिता 30 अगस्त 2019 तक बीआरसी मे जमा करा दे अन्यथा उन लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई किया जायेगा. बैठक मे मुख्य रूप से बीआरपी हरिवंशी प्रसाद सिंह, प्रशांत कुमार, सीआरसी तारकेश्वर प्रसाद, गणेश राम, प्रमिला पाठक, जयकिशोर प्रसाद, अरुण कुमार सहित अन्य विभिन्न विधालयो के प्रधानाध्यापक शामिल थे.