दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के बांसडीह बाजार स्थित पुलिया के समीप मंगलवार की रात एक अखंड अष्टयाम से अपने घर लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक राहुल कुमार राम (27) भेल्दी थाने के मदारपुर गांव के हरेन्द्र राम का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के मदारपुर गांव के हरेन्द्र राम का पुत्र राहुल राम भेल्दी थाने के सरायबक्स स्थित मठिया पर अखण्ड अष्टयाम मेें शामिल होने के बाद मंगलवार की रात अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही बांसडीह बाजार स्थित पुलिया के समीप पहुंचा कि एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।मृत राहुल राम का शव पोस्टमार्टम होने के बाद मदारपुर गांव मेेें पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पत्नी सुमन देवी अपने पति का शव देखते ही दहाड़ मारकर चिल्लाने लगी।भाई रजनीश व रीतिक भाई के वियोग में रो रहे थे।मृत राहुल तीन भाईयों मेें सबसे बड़ा था।