​मधेपुरा:- घोषई के मध्यविद्यालय  में चकधूम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
चौसा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय घोषई के प्रांगण में चकधूम- चकधूम (समर कैंप) 2017 जन शिक्षा निदेशालय, पटना के द्वारा आयोजित की गई। यह समर कैंप का आयोजन मध्य विद्यालय घोषई प्रांगण में दो दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में मानसिक विकास ,बौद्धिक विकास एवं व्यवहार परिवर्तन के साथ कौशल में अभिरुचि के लिए आयोजित किया जाता है ।
समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को कागज की वस्तु ,अंगूठा से चित्र, कबाड़ से जुगाड़ खेल सामग्री बनाने की कला, प्रकृति का अवलोकन ,विज्ञान का चमत्कार ,आदि विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम का उद्धाटन आईटीआई के प्राचार्य  राजीव कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर किया।श्री कुमार ने कहा कि  बच्चों के मानसिक विकास में रचनात्मक कार्य जरुरी है, ताकि वह नई- नई खोज के विषय में अपनी अभिरुचि को जगा सके तथा उसके विषय में जानकारी लेने की इच्छा अपने हृदय में पैदा कर सकें।  आने वाले समय में बच्चे  अच्छा रिसर्चर और अच्छा खोजकर्ता बन सके ।इस कैंप का मात्र यही उद्देश्य है। चकधुम कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार मनी बरीय प्रेरक ने की ।
इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव शकुंतला देवी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक परमानंद मंडल, के आर पी प्रवीण कुमार प्रसून, शिक्षक नवल किशोर यादव ,मोहम्मद फरीद वरीय प्रेरक  नूतन कुमारी, सुधा खातून ,धन्ना ऋषिदेव ,अनिरूध कुमार रजक ,अनिल कुमार रजक, रजिया बेगम ,उत्प्रेरण केंद्र के शिक्षक असमुद्दी बैठा आदि मौजूद थे।