ससुराल से मायके जा रही विधवा को बीच सड़क से मकई खेत में ले जा कर घटना को दिया था अंजाम
गैंग रेप कर प्राईवेट पार्ट में हाथ डाल आंत खींच कर दी थी हत्या
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा)से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र सरबैला पंचायत स्थित रंगिनिया बहियार में गत 10 मई की शाम अपने ससुराल से मायके जा रही एक 45 वर्षीय महिला को निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुये तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तीनों गिरफ्तार दरिंदा बनमा ईटहरी प्रखंड के मुंदीचक गांव के दूर्गा कुमार पासवान,श्रवण कुमार यादव व सरबेला गांव के दूलारचंद शर्मा हैं।
सर्किल इन्सपेक्टर सत्यनारायण राय ने हत्या कांड का उद्भेदन के संबंध में कहा कि तीनों आरोपी ने उक्त महिला को लूटपाट की नियत से उस समय सड़क से जबरन उठा लिया जब वह महिला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के खम्हौती गांव से टेम्पू पकड़ तैलियाहाट बाजार आई वहां से देर शाम पैदल अपने मायके मुंदीचक गांव जा रही थी की रंगिनिया बहियार के समीप जबरन उक्त महिला को पकड़ पहले सुनसान मकई खेत में ले गया उसके बाद उसके साथ लूटपाट किया फिर गैंग रेप कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या का सिर्फ एक मकसद लूट पाट थी लेकिन जब उनलोगों ने महिला के साथ रेप कर दी तो अपनी पहचान छुपाने के उदे्श्य से उसको जमकर मारपीट कर मौत की घाट सुलाना चाहा लेकिन जब महिला नही मरी तो उसके प्राईवेट पार्ट में हाथ डाल आंत खींच लिया।
इन्सपेक्टर राय ने पत्रकारों को पुछे गये सवालों का जबाब देते हुये बताया कि पुलिस के लिये ये हत्याकांड एक चुनौती थी क्योकि मृतिका के पिता ने जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया था वह संदिग्ध लग रहा था कोई भी गोतिया इतनी निर्मम रूप से हत्या को अंजाम अक्सर नही देता। पुलिस ने महिला से लूटी गई मोबाईल को सूत्र बना इस कांड का उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त की है।

हत्याकांड का फाईल फोटो

यहां बताते चले कि 11 मई को बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के सरबैला पंचायत स्थित रंगिनिया बहियार में मकई खेत में एक महिला का शव देखा गया था। शव की पहचान खम्हौती गांव निवासी स्व दिनेश यादव की पत्नी के रूप में हुई जो अपने ससुराल से मायके मुंदीचक गांव जा रही थी रास्ते में अपराधीयों द्वारा जबरन उठा कर खेत में ले जा कर रेप कर हत्या कर देना प्रतीक हो रहा था। हलांकि मृतिका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके गोतिया पर लगाया था।