लियो क्लब के लगातार रक्तदान से प्रेरित होकर लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले किया रक्तदान

छपरा : रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले एक जरुरतमंद व्यक्ति को रक्तदान किया गया ।
रक्तदान करने के बाद कुंदन कुमार ने लियो क्लब की सराहना करते हुए कहा कि आये दिन पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से लियो क्लब के रक्तदान के सेवा कार्य को देखता था और इन युवाओं से प्रेरित होकर मैने भी आज पटना से आकर रक्तदान किया । इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है।
वहीं कुंदन कुमार ने कहा जीवन मे सभी को रक्तदान करने चाहिए,जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी है रक्तदान है जो की आज मैनेे भी किया मैं सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें,
खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है।
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ,लियो डाॅ चंदन, लियो नारायण पान्डे, लियो प्रकाश कु गुप्ता,लियो सुश्मा, लियो विनायक, लियो प्रकाश कुमार मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ प्रकाश कु गुप्ता ने दी ।




Recent Comments