नीलगाय के हमला से दो की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के सुहावन हाता गांव में शुक्रवार की सुबह नील के हमला से एक अधेड़ की मौत हो गई।
मृतक सुहावन हाता निवासी रमाशंकर प्रसाद सिंह है। बताया जाता है कि सुहावन हाता निवासी रमाशंकर प्रसाद सिंह शुक्रवार की अल सुबह शौच करने खेत की ओर गए थे। तभी एक नीलगाय ने हमला बोल दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण दौड़े तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। साथ ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। इसके बाद स्वजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। नीलगाय उनके फसल को भी नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को महुआरी गांव में भी नीलगाय ने शौच करने गए एक वृद्ध पर हमला कर मौत की नींद सुला दी है।
मृतक मुफस्सिल थाना के क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी सीताराम प्रसाद है।




Recent Comments