
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट। नालंदा
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा बिहार और प्रो विनोद सिंह स्मृति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध शिक्षा विद और समाजसेवी प्रो विनोद कुमार सिंह की दूसरी पुण्यतिथि बिहारशरीफ के मथुरिया मुहल्ला में मनाई जिसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन श्री कुणाल सिंह ने किया ।

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिहार शरीफ स्थित सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक प्रोफेसर स्व सिंह की जीवन सदा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत रहा जिन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी न सिर्फ कई शैक्षणिक योग्यता धारण किया बल्कि उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन आज के युवा पीढ़ी के लिए आज भी मार्गदर्शक और प्रेणास्त्रोत बना हुआ है ।
प्रो विनोद सिंह स्मृति सेवा संस्थान के संरक्षक श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान कोरोना काल में आज भी समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच खड़ा है और आगे भी गरीबों को आर्थिक सामाजिक चेतना जागृत करते हुए उनके मदद के लिए तत्पर रहेगा ।इसअवसर पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह में कहा कि अगले साल स्मृति ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।
सभा को इनके अलाबे अधिवक्ता मुज्जफर जमाल गुड्डू सिंह,पप्पू राणा ,राजेश सिसोदिया , श्री शिव शंकर सिंह , विद्या भूषण पांडे , हरेंद्र यादव, सुनील कुमार शर्मा सखीचंद प्रसाद ,रवि रंजन सिंह,कुणाल कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखते हुए शामिल हुए।




Recent Comments