
निवर्तमान जिप अध्यक्ष मीना अरुण मढ़ौरा जिला परिषद भाग-2 से रिकॉर्ड चौथी बार जीती
मुखिया पद पर जीते अधिकतर नये चेहरे
मढ़ौरा(सारण)। पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में पूरे दिन बेचैनी दिखी।कुछ समर्थक तो छपरा मतगणना स्थल पर भी परिणाम आने तक जमे हुए थे, तो बहुत सारा लोग गांव से फोन पर रिजल्ट की जानकारी के लिए ब्याकुल दिखे।जैसे ही परिणाम की जानकारी समर्थकों को मिलती गई,वैसे ही कही खुशी तो कही गम का माहौल बनने लगा।जितने वाले प्रत्याशियों में खुशी सब मे साफ साफ झलक रहा था।लेकिन आम लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता मुखिया पद पर जितने वाले प्रत्याशियों को लेकर था।इसबार जो बदलाव का ट्रेंड चला था वो दसवें चरण के परिणाम में भी वो ट्रेंड दिखा।सबसे अधिक क्रेज वाले मुखिया पद पर नए चेहरों को मतदाताओं ने जिताया है। मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम पंचायतराज नरहरपुर से मुखिया पद की प्रत्याशी उर्मिला देवी को सर्वाधिक 1569 मत, ग्राम पंचायतराज रामपुर से मुखिया पद की प्रत्याशी अमरेन्द्र सिंह को सर्वाधिक 924 मत, ग्राम पंचायतराज रसुलपुर से मुखिया पद की प्रत्याशी पन्नालाल सिंह को सर्वाधिक 1909 मत, ग्राम पंचायतराज गौरा से मुखिया पद की प्रत्याशी राजेश प्रसाद को सर्वाधिक 2080 मत ग्राम पंचायतराज हथिसार से मुखिया पद की प्रत्याशी मुद्रिंका प्रसाद को सर्वाधिक 1651 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया है।बहुआरापट्टी पंचायत से भृगुनाथ प्रसाद, आगहरा पंचायत से सत्येन्द्र राय की पत्नी मंजू देवी, सलिमापुर से पूर्व मुखिया मुन्ना ठाकुर की भावज नीरू देवी, अंवारी पंचायत से हरेश मांझी की पत्नी चुन्नी देवी, नौतन पंचायत से पूर्व मुखिया मिथिलेश सिंह, भावलपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया भोलू सिंह की मां विमला देवी, हसनपुरा पंचायत से अमित राय की पत्नी निवर्तमान मुखियां मनोरमा देवी, शिल्हौड़ी पंचायत से विनय सिंह की पत्नी सीता देवी, तेजपुरवा पंचायत से परमात्मा राय, मिर्जापुर पंचायत से कमलेश प्रसाद की पत्नी रविता देवी, बरदहिया पंचायत से अमरजीत प्रसाद की पत्नी फागुनी देवी, इसरौली पंचायत से हरेंद्र राय की पत्नी निवर्तमान मुखिया मीना देवी, माधोपुर से महफूज अंसारी की पत्नी, ओल्हनपुर से पूर्व सरपंच मोहम्मद सोहराब की पत्नी, मुबारकपुर पंचायत से सुनील राम, भुवालपुर पंचायत से रणधीर कुमार की मां निवर्तमान मुखिया कुसुम देवी ने जीत हासिल की है ।। वहीं मढ़ौरा प्रखंड मे जिला परिषद पद के प्रत्याशी आनंद कुमार राय को जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 20 से सर्वाधिक 7872 मत, मढ़ौरा प्रखंड मे जिला परिषद पद के प्रत्याशी मीना अरूण को जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 21 से सर्वाधिक 11473 मत, मढ़ौरा प्रखंड मे जिला परिषद पद के प्रत्याशी म0 इलियास अंसारी को जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 से सर्वाधिक 5014 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया है।




Recent Comments