
एकमा। रीठ-मुकुंदपुर गांव के बगीचे में गुरुवार को चारा काटने के दौरान हाथी अपने ही महावत को कुचल कर मार डालने के बाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर भ्रमण कर रहा था। सारण वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह के निर्देशानुसार काफी मशक्कत के बाद तीसरे शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे वन विभाग के सारण रेंज ऑफिसर अजीत सिंह, फॉरेस्ट सब बीट ऑफिसर एकमा मनीष कुमार, डिपो इंचार्ज मनोरंजन सिंह व हाथी को नियंत्रित करने के लिए आए संजय गांधी जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार की तीन सदस्यीय संयुक्त टीम की द्वारा आमडाढ़ी पंचायत के पचरुखिया गांव के बगीचे में हाथी को एक ट्रेंकुलाइज गन मार कर अचेत अवस्था में किया गया। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे रिवाइवल इंजेक्शन लगाकर हाथी को नॉर्मल किया गया। टीम द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया गांव के समीप स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पर एक पेड़ में हाथी के पैरों को मोटे प्लास्टिक के रस्से के द्वारा ले जाकर बांध दिया गया।




Recent Comments