
नालंदा में कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर व राहगीरों को मिठाई बांट जताया नाराजगी
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
नालंदा। नालंदा जिला के बिहार शरीफ नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में, हिंदुस्तान में बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि ,रसोई गैस एवं सीएनजी के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि एवं बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ नगर अध्यक्ष महताब आलम गुड्डू के नेतृत्व में सोहसराय से अस्पताल चौराहा तक सर पर तेल का टीना ,ठेले पर मोटरसाइकिल एवं रसोई गैस का खाली टंकीके साथ साथ रिफाइन के तेल का टीना दिखाकर पैदल प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन के उपरांत व्यंगात्मक लहजे में अस्पताल चौराहा पर आने जाने वाले सवारियों एवं जनता के बीच पेट्रोल की बढ़ती हुई महंगाई गैस की कीमत में बेतहाशा वृद्धि का बखान करते हुए सभी राहगीरों के बीच लड्डू एवं मिठाई कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा बाँटा गया।
अस्पताल चौराहा पर पत्रकारों एवं आम जनता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की वर्तमान कि मोदी सरकार को अब देश में बने रहने का कोई औचित्य नहीं दिखता है। चारों तरफ महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है चाहे वह पेट्रोलियम पदार्थ हो, चाहे वह गैस हो ,चाहे वह रसोई सामग्री हो, सभी की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज पूरे देश में अराजकता का माहौल कायम हो चुका है ।
किसान 3 महीने से आंदोलन पर बैठे हैं उनके समस्या के समाधान के लिए सरकार वार्ता करने को तैयार नहीं है। बेरोजगार सड़कों पर उतर आए हैं उनके समस्या के समाधान की कोई चर्चा नहीं हो रही है। मोदी जी अगर चर्चा कर रहे हैं तो वह पाकिस्तान की चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में किए गए कार्यों एवं कांग्रेस के द्वारा चलाए गए योजनाओं के नाम बदलने की चर्चा कर रहे हैं। शायद यही बात देश की जनता को आज तक समझ में नहीं आई, कि कांग्रेस ने अपनी मेहनत से अंग्रेजों द्वारा लाई गई तमाम निजी करण की नीति को सरकारी करण में बदला था ।आज फिर से मोदी जी एवं उनकी सरकार सभी संस्थाओं को ना सिर्फ निजी करण करने में लगे हुए हैं बल्कि देश की तमाम ऐसी संस्था जो फायदे में चल रही है उसे अपनी फायदे के लिए अपने दल को फायदा पहुंचाने के लिए कॉरपोरेट्स के हवाले करने में लगे हुए हैं। कल तक जिस ट्रंप और अमेरिका का गुणगान करते मोदी जी नहीं थक रहे थे, आज उसी ट्रंप ने हिंदुस्तान को गंदी राजनीति का अड्डा बताया ।अपने प्रेस बयान में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हिंदुस्तान को गंदा देश की संज्ञा दी आज महंगाई का आलम यह है की जो सरसों का तेल और रिफाइन का टीना 6 साल पहले ₹800 में मिलता था आज उसकी कीमत 2200 रुपए प्रति टीना हो गया है। जो देश की गृहणियों के समझ से बाहर है। इसी तरह अन्य खाद्य सामग्री भी महंगी हो रही है देश का जीडीपी गिर रहा है, और सामान महंगा होता जा रहा है। कहीं न कहीं मोदी जी कारपोरेट घरानों को बचाने के लिए बैंकों को भी बर्बाद करने में लगे हैं। कॉरपोरेट घराने को बचाने के चक्कर में देश की सीधी-सादी जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ता जा रहा है। कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है मीडिया जगत को भी इन सब बातों की संज्ञान लेनी चाहिए, जब तक हमारे देश का चौथा स्तंभ मीडिया पूर्णरूपेण जागृत नहीं होगा वास्तविकता लोगों तक नहीं दिखाया जाएगा तब तक देश की सीधी-सादी जनता भी दिग्भ्रमित है। आज वह समय आ गया है जब देश के सामने सारी सच्चाई को चैनलों के माध्यम से दिखाया जाना चाहिए ,अखबारों के माध्यम से पढ़ाया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष महताब आलम गुड्डू ने कहा कि अगर घरेलू सामानों पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि को नहीं रोका जाएगा, तो नगर कांग्रेस की ओर से साप्ताहिक प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा जाएगा और जनता को मोदी जी की कारगुजारीओं को बताने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मुन्ना पांडे ,कोषाध्यक्ष ताराचंद मेहता, आईटी सेल के अध्यक्ष फवाद अंसारी, सेवादल अध्यक्ष बच्चू प्रसाद, बिहार शरीफ ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत पांडे ,कुणाल कुमार, सफीक ,फतेह हाशमी, अरशद के अलावे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments