नवादा : स्वतंत्रता सेनानी सीता राम गुप्ता की मनी 6वीं पुण्यतिथि

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – देश की आज़ादी में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी रहे सीताराम गुप्ता की 6वीं पुंयतिथि 5/12/2019 को मनायी गयी। पुरानी बाजार निवासी स्व० सीताराम गुप्ता ने अंग्रेजो से टक्कर लेकर देश को आजाद करने की लड़ाई में सक़ियता कायों के लिए वर्ष 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के द्वारा सम्मान भी दिया गया।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हें याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
दायित्व – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका रानी ने बताया कि आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सराहनीय रहा है स्वo सीता राम गुप्ता ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस देश को स्वतंत्र कराने में अपना अहम योगदान दिया। आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। स्वंतत्रता सेनानी की पत्नी श्रीमती कैलाश देवी ने सबसे पहले तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और कहा कि आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। आजादी की लड़ाई के दिनों की बातों को याद करते हुए उनके साथ रहने के अनुभवों को साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित उनके पुत्र रविन्द्र प्रसाद घनश्याम प्रसाद ,बहू सुनीता,रीना,पोता अविनाश और गौतम,पोती प्रियंका और साक्षी,पर पोता आयुष और अयांश, आदि बहुत से लोग मौजूद थे।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ के गए है।