मकान तोड़ने के दौरान मजदूर गिरा, पीएमसीएच रेफर

मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में पुराने मकान तोड़ने के दौरान छज्जा टूटकर गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां मजदूर की पहचान कोन्हा पश्चिम टोला गांव निवासी शंकर महतो के 45 वर्षीय पुत्र सुनील महतो के रूप में हुई। मामले में घायल मजदूर ने बताया कि वह पुराना मकान तोड़ने कवलपुरा गांव में गया था। छज्जा टूटने से नीचे गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों के सहयोग से मकान मालिक ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद शरीर के निचले हिस्से में कोई हड़कत नही देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।