
मांझीसारण)। कौरुधौरु पंचायत भवन के परिसर में मुखिया वीणा देवी की अध्यक्षता में मानव-श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें जल-जीवन हरियाली, मद्य-निषेध को सफल बनाने व दहेज-प्रथा, बाल-विवाह के विरुद्ध मानव-श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई। बैठक में कार्यपालक सहायक अमित सिंह, किसान सलाहकार गजेंद्र सिंह, आवास सहायक सत्येंद्र कुमार, डीलर जवाहर लाल चौधरी, रामेश्वर मांझी, फैयाज अहमद, आफताब आलम, शम्भूनाथ सिंह, जयंती देवी आदि मौजूद थे।




Recent Comments