गुस्से में गजराज

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा में मदमस्त हाथी ने दो की जान ले ली है मामला नारदीगंज प्रखंड के बभनौली गांव के विनोद चौहान और सकरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आनंदी सिंह को कुचल कर मार डाला, हाथी के आतंक से आसपास के गांव के ग्रामीणों में भी काफी दहशत है, आसपास ग्राम के ग्रामीण भी हाथी के आतंक से डर से अपने अपने घरों में छुपे हुए हैं,
नवादा जिला प्रशासन से, वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों से ग्रामीणों ने अनुरोध की है कि अविलंब हाथी को पकड़कर ग्रामीणों को जानमाल की रक्षा की जाए।

आपको बता दे कि प्रकृति ने इस दुनिया में सभी जीव-जन्तुओं के रहने के लिए जगह बनाई. उनके खाने-जीवित रहने के लिए काफी मात्रा में चीजें उपलब्ध कराईं. लेकिन विकास की दौड़ में जैसे-जैसे जंगल खत्म होते जा रहे हैं, पशुओं और इंसानों के बीच साथ रहने का संतुलन बिगड़ता जा रहा है. इसकी मिसाल है नवादा से एक साथ दो घटनाओं का सामने आना !