भटगाई पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन,सेविका आरती तिवारी को मिला नियुक्ति पत्र

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (27.08.2019) :

भटगाई पंचायत के वार्ड 06 में मंगलवार को हाई स्कूल भटगाई के प्रांगण में पंच सदस्या गायत्री देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मेधसूची के आधार पर सुधीर कुमार तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को सेविका नियुक्त करते हुए पर्यवेक्षिका लभली कुमारी ने नियुक्ति पत्र दिया।सेविका नियुक्ति पत्र पाकर काफी उत्साहित थी।और बोली कि सरकार के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करूँगी।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख शशि भूषण सिंह,सरपंच संघ अध्यक्ष नितेश सिंह, सरपंच प्रवक्ता बिट्टू यादव,मुखिया बिजेन्द्र मांझी,सरपंच ललन राम ,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,उपमुखिया धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,पूर्व मुखिया अरुण सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सुनील कुमार तिवारी, पंचम मांझी,मुकेश तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।