परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सादिकपुर चिमनी के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे लधी बाजार जा रहे सीएसपी संचालक नवनीत सिंह के भाई मंतोष सिंह से 4 लाख 60 हजार रुपये की लूट मामले में मंतोष सिंह के बयान पर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
—




Recent Comments