ओपी सहित विवादित जमीन पर प्रशासन ने लगाया धारा 144
आज होगा नखबाल,अनवरत आन्दोलन जारी
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
प्रखंड के बलवाहाट स्थित बापू सेवा आश्रम सह बलवाहाट ओपी जमीन विवाद प्रकरण का विरोध प्रतिदिन जारी हैं।
पुतला अग्नि प्रदान करते हुये भाजपा नेता एस कुमार व अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव ने जमीन खरीद कर वो काम किया है जिसका जबाब यहां की जनता को देना होगा। वे स्वंय उस जमीन पर बापू की प्रतिमा स्थापित करें उस दिन हमलोग फुलों की माला से लादकर उसका स्वागत कर सर आंखो पर बैठाने का काम करेंगें। संधर्ष समिति ने कहा कि आज पुतला दहन बाद नखबाल कार्यक्रम किया जायेगा। फिर सम्पींडन उसके बाद प्रायोजित कार्यक्रम के तहत संधर्ष अनवरत जारी रहेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में शिवब्रत सिंह,कुमार आनंद,कृष्णा सिंह,मधुसूदन सिंह,मनीष कुमार,मधु कुमार,सूरज कुमार,शिवेन्द्र कुमार,अरूण यादव,सुनिल गुप्ता,राजा कुमार,रंधीर कुमार,शुभंकर शर्मा,बमबम गुप्ता,टुनटुन कुमार,शिबू राय,संतोष कुमार,कृष्ण कन्हैया,सुदिन यादव,मो इसरायल आदि मौजूद रहें।




Recent Comments