
नवादा में बोले तेजस्वी-मोदी देश के चौकीदार है तो जनता थानेदार है , जनता चुनाव में कुर्सी से हटाने का अपना फैसला सुनाएगी
रिपोर्ट – सन्नी भगत/ नवादा – लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में प्रचार करने आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को सिरदला में जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी विभा देवी के समर्थन में सिरदला के सिचाई विभाग मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा- संविधान और आरक्षण खतरे में है इसे बचाइए. नवादा का चुनाव देश को संदेश देगा. प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कहते हैं कि वह देश के चौकीदार हैं. जनता थानेदार है और उनकी चौकादारी को बखूबी देख रही है.
कुर्सी के मोह में सृजन घोटाले में कार्रवाई नहीं कर रहे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें सिर्फ कुर्सी का मोह है. कुर्सी के चक्कर में वह भागलपुर के सृजन घोटाला के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं.नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी की बात करतें है.शराब की होम डिलीवरी हो रही है.वहीं तेजस्वी ने कहा कि मेरे परिवारवालों पर कई केस किए गए हैं.हर तरह से डराने की कोशिश की जा रही है.वह गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं.वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पाकिस्तान भेजे जाने के बयान पर कहा कि यह देश उनके पिता का नहीं है, जो पाकिस्तान भेज देंगे.




Recent Comments