नवादा : भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक कारोबारी भी धराया, पिकअप वाहन और एक लग्ज़री कार भी जप्त

रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बाद भी शराब तस्कर बाज नही आ रहें हैं ताजा मामला नवादा का है । ज़ँहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना राँची मार्ग पर से एक पिकअप वाहन पर लदी ख़ाली बोरी की आड़ में छिपा कर रखी 200 कार्टून देशी शराब बरामद किया है । वहीं शराब लदी वाहन को स्काउट कर रही एक लग्ज़री कार में सवार 4 लोगों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया हैं । वहीं गिरफ्तार चारो युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

नवादा नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जिले में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर NH-31 पर वाहनो की चेकिंग शुरु की गई।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मैजिक और एक इनोवा गाड़ी से 200 कार्टन देशी शराब को बरामद किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इनोवा में 4 व्यक्ति सवार थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।




Recent Comments