
घटना का वीडियो बना रहे लोगों पर फायरिंग
प्रादेशिक डेस्क।बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है आपको बता दे की आज दोपहर के करीब भारतीय स्टेट बैंक की रेपुरा बाजार शाखा में घुसे छह लुटेरों ने असलहों के दम पर करीब पौने सात लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद ये लुटेरे लोगों की आंखों के सामने से असलहे लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लुटेरे दो बाइक पर आए थे। उन्होंने मास्क और हेलमेट पहन रखा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों से जानकारी लेने के बाद बताया कि कैश काउंटर से 6.80 लाख रुपए लूटे गए हैं। बैंक में लूट की इस वारदात की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों को हो गई थी। लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उनके हाथ में असलहे देखकर रुक गए। लोग एक दीवार की ओट में खड़े होकर लुटेरों को ललकारने लगे लेकिन लुटेरे असलहे लहराते हुए और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में लुटेरे बैंक के बाहर असलहे लहराते नज़र आ रहे हैं।




Recent Comments