नवविवाहिता पत्नी को जान से मारने का किया प्रयास
मशरक (सारण )दहेज के लोभी पति द्वारा अपनी नवविवाहिता पत्नी को जान से मारने का किया गया प्रयास। इस संदर्भ में तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी बलिराम सहनी की पत्नी नितु कुमारी द्वारा मशरक थाना में अपने पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। जिसमे कहा गया है कि एक वर्ष पूर्व मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी लोहा सहनी की बेटी नितु की शादी हिन्दू रीति रिवाज से बलिराम सहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद छह माह तक सबकुछ ठीक रहा। फिर पति द्वारा 2 लाख रुपये और एक बाईक की मांग को लेकर मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा। और हर हमेशा मारपीट कर पिता से डिमांड पूरी करने का दबाव बनाया गया। डिमांड को लेकर रविवार की रात्रि जब मैं गहरी नींद में सो रही थी तो पति बलिराम सहनी द्वारा मेरे मुँह पर तकिया रख जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह पति के चंगुल से निकल कर मायके पहुँची।




Recent Comments