विधायक कोष से निर्मित शौचालय का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन
छपरा
विधायक कोष से 14 लाख 44 हजार की राशि से निर्मित गुदरी बाजार में शौचालय का उद्घाटन मानानीय विधायक छपरा डॉ सी एन गुप्ता ने किया।

इस मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अपनाने का पहला चरण शौचालय है। इसी को ध्यान में रखते हुए मैने गुदरी बाजार में अपने कोष से शौचालय बनाने के लिए अनुशंसा किया ताकि इस क्षेत्र के आस पास के लोगों एवं बाजार के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकें। विधायक ने बताया कि बहुत जल्दी ही मै प्रयास में हूं कि हथुआ मार्केट में भी शौचालय बने।लेकिन इसकी कुछ तकनीकी खामियां है जिसे दूर करने का प्रयास मैं कर रहा हूं।

इस दौरान गुदरी बाजार में शौचालय निर्माण हो जाने से स्थानीय दुकानदारों और लोगों मे काफी हर्ष हैं। इस मौके पर राजेश फैशन,अनिल सिंह, सत्यानंद सिंह, अजय प्रसाद,अभिनव सिंह इत्यादि उपस्थित थें।