बिहार परिमंडल पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष एम ई हक ने किया औचक निरीक्षण
मशरक (सारण) : मशरक मुख्य डाक घर का औचक निरीक्षण कियामुख्य डाक महाध्यक्ष ने औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य डाक घर के भवन के जीर्णोद्धार कार्य घटिया कराए जाने को देखते ही भड़क गए। तथा इस पर कार्रवाई करने हेतू मौके पर ही फोन कर अधीक्षण अभियंता को दिशा निर्देश दिया। मुख्य डाक महाध्यक्ष एम ई हक ने कहा कि विभाग द्वारा राज्य के सभी मुख्य डाक घरो का जीर्णोद्धार कराने का बीरा उठाया है। सभी डाकघर चकाचक हो जाएगा। मशरक मुख्य डाक घर के भवन के जीर्णोद्धार कार्य काफी घटिया हो रहा है। सरकार की राशि की लूट नहीं होने दी जाएगी। मुख्य डाक महाध्यक्ष एमी हक ने मुख्य डाक घर का निरीक्षण के दौरान मशरक पोस्ट मास्टर रमाकांत सिंह से भी डाकघर का हाल चाल जाना। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने तथा इसका लाभ लोगों को दिलाए जाने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अशोक कुमार पोस्ट मास्टर जेनरल उतरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर, ललित कुमार सिंहा, एएसपी सारण प्रमंडल छपरा, मृत्युंजय कुमार सिंह अनुमंडलीय डाक निरीक्षक उतरी अनुमंडल मुख्य थे। मुख्य डाक महाध्यक्ष एम ई हक के औचक निरीक्षण से मशरक डाकघर के कर्मियों का होस उड़ गया था। उनके जाने के बाद राहत की सांस ली।