बिहार में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मी, सूबे में चरमराएगी स्वास्थ्य सुविधाए
दैनिक खोज खबर डेस्क, पटना
समान काम के लिए समान वेतन समेत अपने कई मांगो को ले बिहार में संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।

संविदा पर बहाल इन स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण सूबे में स्वास्थ्य सुविधाएं पुरी तरह चरमरा जाएंगी।

सारण जिले में संविदा संघ कर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रहे इमरान हुसैन व गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आज से अनिश्चित काल के लिए राज्य में संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं।

संविदा पर कार्यरत आशा, एएनएम, ममता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वास्थ्य प्रबंधक, ईएमटी, संविदा पर बहाल डॉक्टर सब हड़ताल पर रहेंगे।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि संघ द्वारा पहले ही सिविल सर्जन को इससे संबंधित पत्र सौंपा जा चुका है।




Recent Comments