पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव से सटे दोरहम नदी में एक ट्रैक्टर ट्रॉलीके पलटने से सात वर्षीय बच्ची समेत चालक की मौत हो गयी ।जानकारी के अनुसार चक्रसन के डिडू पांडेय का ट्रैक्टर दोरहम नदी में बालू लाने जा रहा था।नदी में साईड लेने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रहे बाइक सवार पुरैनिया निवासी रविंद्र सहनी जो अपने पत्नी व पुत्री के साथ जा रहा था ।उस पर पलट गया ।जिसके दौरान ट्रैक्टर ड्राईवर रामभजन माझी एवं सात वर्षीय पुत्री निशा कुमारी की दब कर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी ।वही बाइक सवार रविन्द्र सहनी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये।राहगीरो ने बड़े ही मशक्कत से सबको निकाला।वही सूचना पर पहुंचे मानपुर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दोनो शवो को कब्जे में कर पोस्टमार्टमके लिए बेतिया भेजा ।उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को थाना लाया गया है ।साथ ही इस संबंध में आवश्यक कारवाई की जा रही है ।




Recent Comments