छपरा/ तरैया
थाना क्षेत्र खराटी गांव के कम्पाउडर को तरैया बाज़ार के मशरख मोड़ पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रक से धक्का लगने से घायल हो गए है।घायल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने छपरा रेफर कर दिया।जहाँ ईलाज के क्रम में मौत हो गई।मृतक खराटी गांव के 64 वर्षीय कृष्ण प्रताप सिंह है।जो राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय हाजीपुर में कम्पाउडर के पद पर कार्यरत थे।जो तीन वर्ष पहले रिटायर्ड हो चुके थे।सोमवार को साईकिल से रोगी देखने जा रहे थे।तभी रंगोली इंटरप्राइजेज के पास ट्रक से धक्का लगने से ट्रक के नीचे गिर गए।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक के पत्नी शैल देवी,एवं पुत्र-वधुओं का रो-रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments