मढ़ौरा (सारण)नगर पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है । प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी इंतजाम कर लिया गया है ।मढ़ौरा नगर पंचायत में कुल 30 बुथों पर 16  वार्ड पार्षद, एक उपमुख्य पार्षद और एक मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान किए जाएंगे । 30 बुथों में वार्ड संख्या छह का मतदान केन्द्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकहां को पिंक बूथ बनाया गया है। यहा सभी मतदानकर्मी महिला होगी । इस बुथ पर कुल 2541 मतदाता है इसमें पुरुष मतदाता 1424 और महिला मतदाता की संख्या 1117 है । यह वार्ड नगर पंचायत में सबसे अधिक मतदाता संख्या वाला वार्ड है । जबकी नपं में इस बार मतदाताओं की संखया 23027 कुल हैं।

बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई 

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की सभी तैयारिया पुरी कर ली गई है । एसडीओ सह आरओ योगेन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसमें बाधा उत्पन्न करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी । सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की होगी किसी भी सूचना पर पांच मिनट के अंतराल पर वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच जाएगे । सेक्टर पदाधिकारी भी सभी बुथों पर भ्रमणशील रहेगे । इस दौरान बाधा उत्पन्न करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । 

बुथों पर फर्जी मतदाता पर लगेगा लगान 

मतदान प्रक्रिया के दौरान फर्जी वोटरों पर लगाम की भी पूरी तैयारी की गई है । भूत पर वोटर की पहचान स्पष्ट करने के साथ-साथ उनका वीडियोग्राफी और फिंगर स्कैन भी किया जाएगा कि फर्जी मतदान पर रोक लगाया जा सके ।

मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की अपील 

निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ योगेंद्र कुमार ने मतदाताओं से मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है । कहा है कि मतदान सभी मतदाता का अधिकार है । क्रियाशील लोकतंत्र के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना सभी के लिए जरूरी है ।