Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा प्रखंड कार्यालय अंतर्गत व्याप्त भ्रष्टाचार तथा जन समस्याओं को लेकर 5 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर को सौंपा गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा प्रखंड कार्यालय अंतर्गत व्याप्त भ्रष्टाचार तथा जन समस्याओं को लेकर 5 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर को सौंपा गया। राष्ट्रीय आजाद मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि मांग पत्र में प्रखंड कार्यालय में अविलंब शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था किया जाए।
बाहर लगे शेडो में पंखा की व्यवस्था कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त कराने हेतु परिसर में इधर-उधर भटक रहे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए महिला सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में महिला पुलिस बल की तैनाती किया जाए वाहन चोरी से बचने की दृष्टि से पार्किंग की उचित व्यवस्था की मांग की वही अशोक कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है अगर समस्याओं का समाधान अति शीघ्र नहीं होता है तो मंच चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा। वही प्रखंड विकाश पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने मंच के पांच मांगो में से तत्काल तीन मांगो को मान लिया गया तथा बचे दो मांगो पर विचार करने का अस्वाशन दिया गया प्रतिनिधिमंडल में झुना कुमार,मुन्ना कुमार,राहुल कुमार,जय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




Recent Comments