पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट: –
बेतिया: जिला के कुमारबाग ओपी अंतर्गत नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आज बनारसी चौक पर वाहन जांच के क्रम में पारस पकड़ी की तरफ से आते हुए एक्ट बिना नंबर की मोटर साइकल को सशस्त्र बलों ने रोकने का प्रयास किया.मोटर साईकिल पर तीन लोग सवार थे. उन्होंने रूकने की बजाय गति तेज कर दी और लोहियरिया की ओर भागने लगे. बलों ने उनका पीछा कर पकड़ा जांच में उनके मोटर साइकल से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाईल बरामद किया गया. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कृष्णा कुशवाहा (सरगटिया),गणेश कुमार (सरिसवा) तथा सुजीत कुमार (सरिसवा) बताया.युवक फायनेंस बैंक कर्मियो को अपना शिकार बनाते थे. ओपी अध्यक्ष अनुज पाण्डेय ने बताया की तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.





Recent Comments