⏭केन्द्रों पर तालाबंदी का दृश्य
⏭सेविका-सहायिका अपनी 16-सूत्री मांग के लिये शुरू की अनिश्चित कालीन हड़ताल,केन्द्रों पर है तालाबंदी
दैनिक खोज खबर के लिये विपिन मिश्रा की रिपोर्ट :-हड़ताल की सुचना आवेदन के माध्यम से वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई थी। अपनी 16-सूत्री मांगों को लेकर सभी सेविका-सहायिका आंगनवाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई है।
इस सम्बन्ध में मढ़ौरा आगनवाडी सेविका-सहायिका अध्यक्षा वेणु मीनाक्षी ने बताया कि 24 से 26 मार्च तक केंद्रों पर तालाबंदी रहेगी। तथा 27 से 31 मार्च तक परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र समर्पित किया जायेगा।3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर धरना एवं मांग पत्र समर्पित के साथ ही 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान के तहत धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने का कर्यक्रम तय किया गया है।
अपनी मांगो के समर्थन मे चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम निर्धारित है। हमलोंगों की मांग को सरकार जब तक नहीं मान लेती है तबतक हम अपनी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे।





Recent Comments