
सारण/दिघवारा।प्रखण्ड क्षेत्र के नगर पंचायत दिघवारा में शनिवार को कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी सह प्रखंड कृषि समन्वयक पण्डित बिजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न बूथों के बी एल ओ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर नगरवासियो को कोविड टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिये जागरूक किया गया।बताते चले कि सरकार द्वारा वैश्विक कोविड कोरोना महामारी को लेकर प्रत्येक नागरिकों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।इस लक्ष्य को लेकर अब टीकाकरण का कैम्प प्रत्येक मतदान केंद्रो को बनाया गया है।साथ ही उन केंद्र पर सुचारू एवं शतप्रतिशत टिकाकरण हेतु उक्त पोलिंग बूथ के बी एल ओ सम्बंधित वार्ड क्षेत्र के आंगनबाड़ी के अलावे इन सभी कार्यो के सुचारू संचालन एवं टिकाकरण में जुड़े कर्मियों एवं जनता के बीच समन्वय हेतु बड़े स्तर पर नोडल अधिकारी बनाये गए है।नगर पंचायत के सैदपुर वार्ड नम्बर 3,4,7,8,9,12,16 समेत लगभग सभी वार्ड में नगर पंचायत के नोडल अधिकारी बिजेंद्र मिश्रा ने घर घर जाकर लोगो को कोविड टीका लेने के लिए प्रेरित किये। इस अवसर मुख्य रूप से बिजेंद्र मिश्रा ,शम्भू नरायण , पूर्व वार्ड पार्षद अशोक सिह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments