देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल


मढ़ौरा,सारण बिहार ।
गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर खोर्रम हरिजन टोली से पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति कारण शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर हरिजन टोली निवासी पिखलाल राम का पुत्र नरेश राम बताया गया है । पुलिस ने नरेश राम को जेल भेज दिया है । मामले में गौरा ओपी में पदस्थापित सअनि संजय कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में कहा है कि उन्हे गस्ती के दौरान आरोपित का अपने मरई में शराब बेचने की एक सूचना मिली थी । सूचना पर पर पुलिस पहुंची तो आरोपी शराब भरा एक पांच लीटर का डब्बा लेकर भागने लगा । जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया ।