दैनिक खोज खबर के लिये पुष्पराज कुमार @ भागलपुर
जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत रेलवे मैदान के प्रांगण में नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के बैनर तले बॉल बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने छत्तीसग़ढ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जावनों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर खिलाड़ियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।उसके बाद कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा नेता संजय राय पंचायत अध्यक्ष अनिल कसेरा के अलावे राष्ट्रिय खिलाड़ी राहुल कुमार, राजा कुमार, अमन कुमार, विद्यासागर, अविनास कुमार, अंकित कुमार, कुमार शुभम, मुकुल कुमार, सेफ, सन्नी कुमार, तुषार आनंद, धनश्याम कुमार, अजित कुमार, गुलशन कुमार, मन्नू कुमार आदि बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। केंडिल मार्च की नेतृत्व नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह जिप सदस्य घंटु सिंह व संचालन संघ के सचिव सह बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने किया।