अभिनेता विनोद खन्ना के लम्बी बीमारी के बाद निधन

दैनिक खोज खबर अजित कुमार सिंह कोटवा की रिपोर्ट:-
लम्बी बीमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया. उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया था. वो 70 साल के थे. वो अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री भी बने थे. पिछले कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
बता दें कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर पर सामने आई थी, जिसमें वे काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे. विनोद खन्ना ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी. हालांकि एक समय वह ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिया था. बाद में उन्होंने फिर वापसी की.
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने निधन पर दुख जताते हुए कहा, “हम काफी दुखी महसूस कर रहे हैं. हमें उनके ठीक होने की उम्मीद थी.’ विनोद के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके ऋषि कपूर ने अमर अकबर एंथोनी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा मिस करेंगे अमर’. बता दें कि फिल्म में विनोद ने अमर का रोल किया था.
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए…
www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments