
पु.रे.के वाराणसी मंडल के नये अपर रेल प्रबंधक बने विजय कुमार
———
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
——-
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के नये अपर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव बनाये गये । गुरूवार को नये अपर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव ने एडीआरएम संतोष शुक्ला से पदभार ग्रहण किया ।श्री श्रीवास्तव इसके पहले डी रे का में उप मुख्य सामाग्री प्रबंधक एक्सपोर्ट के पद पर कार्यरत थे ।
3 सितम्बर 1969 को जन्मे श्री श्रीवास्तव ने बैचलरऑफ़ इंजीनियरिंग की उपाधी रुड़की इंजीनियरिंग संस्थान से प्राप्त की है । ये रेल सेवा में IRSS के माध्यम से 1992 में आये। नये अपर रेल प्रबंधक श्री श्रीवास्तव पश्चिम मध्य रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन सफलता पूर्वक कर चुके है। इनको प्रशासन एवं प्रबंधन का गहरा अनुभव है।
इस आशय की जानकारी विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी द्बारा जारी की गई है ।




Recent Comments