सीएम योगी ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए शुरु की मुखबिर योजना
शीतल प्रसाद गुप्ता
बलिया (यूपी) 24 जून। उत्तर-प्रदेश में आज आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री आवास से 181 महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन व कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु मुखबिर योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 64 नई रेस्क्यू वैन को चलाया गया है जिसका लाभ यूपी के सभी जिलों की महिलाओं को मिलेगा। सरकार द्वारा अब सभी जिलों में पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे मदद उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री रीता जोशी, महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह समेत स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा, मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री एसपी बघेल भी मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, ’64 नई रेस्क्यू वैन शुरू होने से यूपी के सभी जिलों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मैं रीता जोशी और स्वाति सिंह की टीम को 100 दिनों में रेस्क्यू वैन जिलाें में पहुंचाने और महिला सशक्तीकरण के इस अभियान के लिए बधाई देता हूं। योगी सरकार का मानना है कि ये कॉलसेंटर महिलाओं की ताकत बनेगा और इसके जरिए घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं को मदद मिल सकेंगी। साथ ही साथ मुखबिर योजना में भ्रूण हत्या की सूचना देने वालों को 10 हजार से 2 लाख तक का इनाम की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई।
इस योजना को शुरु करने की बात रीता जोशी से कही थी। योजना के द्वारा जिन जिलों में लिंगानुपात कम है, उनमें लिंगानुपात बढ़ाने की बात करी गयी है। पहले महिला हेल्पलाइन सिर्फ 11 जिलों में काम करती थी, लेकिन अब ये 75 जिलों में 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी ।




Recent Comments