वैशाली :बकाया रुपये मांगने पर हरवे हथियार से किया मारपीट
प्रेम कुमार की रिपोर्ट. बिदुपुर हाजीपुर वैशाली

बिदूपुर थांना के राजासन गांव में  बकाया 50 हजार रुपये मांगने पर हरवे हथियार से लैश हमलावरो ने घर का दरवाजा तोड़कर चार महिला सहित कुल पांच वयक्तियो को बंधक बनाकर मारपीट किया और पांच लाख रुपये की मांग की।वही महिला के साथ छेड़ खानी किया।इस सम्बन्ध में सात नामजद सहित दस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया है  की गत ढाई वर्ष पूर्व 50 हजार रुपये पुत्री के शादी में दीपलाल राय कर्ज लिया और छह माह  बाद जब रुपये मांगे तो टाल मटोल किया।उसने आरोप लगाया की गत 3 नवंबर को दीपलाल राय, मधुसूदन राय, हरिदयाल राय, अनिल राय, राजीव राय, दिलीप राय राकेश राय सहित दस अज्ञात हमलावर हथियारों से लैश होकर दरवाजा तोड़कर   अंदर प्रवेश कर हमको और उनके भाभी सीमा देवी,सुमन देवी, विभा देवी एवम मा कौशल्या देवी को रस्सी से बांधकर मारपीट किया।वही भाभी के साथ छेरछार किया जिसके कारण उनके शरीर का वस्त्र फट गया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।