
◆किसानों का रजिस्ट्रेशन कम होने पर विफरें रजिस्टार
◆डेढ़ महीना में अब तक मात्र 1545 किसान ही करा सकें है रजिष्ट्रेंशन
◆01 से 20 प्रतिशत क्षति पर 75 सौ, 20 प्रतिशत से अधिक क्षति पर 10 हजार रुपये प्रतिहेक्टेयर मुआवजा देगी सरकार
जमुई। (संजीव कुमार सिंह)
सहकारिता विभाग में मंगलवार को संयुक्त रजिस्टार भागलपुर के विरेन्द्र ठाकुर ने बैठक की। श्री ठाकुर ने बताया कि जिले के एक लाख 45 हजार किसान फसल सहायता योजना के लिए निबंधित हुए हैं। उस सभी किसान को सहकारिता विभाग व कृर्षि विभाग के अधिकारी के साथ जांच की जाएगी। फसल सहायता योजना की जांच किसान सलाहकार या किसान समन्वयक में कोई एक करेंगें उसका मॉनेटरिंग बीसीओ करेंगे। जिले में फसल की कटनी हो चुकी है उसी के आधार पर रिर्पोट पटना भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल कटनी के रिर्पोट के आधार पर फसल क्षति कर आकलन होगा कि धान की फसल की कितनी क्षति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि 1 से 20 प्रतिशत जिस किसानों के फसल की क्षति हुई है उसे सात हजार पांच सौ रुपये प्रतिहेक्टेयर मिलेगा। वहीं से 20 से अधिक प्रतिशत क्षति होने वाले किसान को प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपया किसान को दिया जाएगा। वहीं 70 प्रतिशत से अधिक जिस किसान को पैदावार होता है तो किसान को क्षतिपूर्ति नहीं मिलेगी। वहीं जिले में 50 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य जिले को मिला है लेकिन धान अधिप्राप्ति अधिक से अधिक हो इसके लिए श्री ठाकुर ने जिले के डीसिओ और बीसीओं के साथ बैठक कर धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में किसान का रजिस्ट्रेशन काफी धीमी है। केवल 1545 किसान ही जिले में रजिष्टे्रंशन करवा पाएं है। उन्होंने जिले के सभी बीसीओ को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों का रजिष्टे्रशन जल्द करवाएं। धान की खरीददारी में धीमी गति होने पर उन्होंने बताया कि पैक्स का चुनाव रहने के कारण पैक्स अध्यक्ष और अधिकारी सभी चुनाव में व्यस्त थे जिसके कारण धान की अधिप्राप्ति जिले में देर से हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि धान में 20 से 24 प्रतिशत नमी है जबकि सरकार 17 प्रतिशत ही नमी का मंजूरी देती है। उन्होंने जिले के सभी बीसीओं को निर्देश देते हुए कहा कि एक महीना में कम से कम चार पैक्स को हर हाल में जांच करें। बैठक में डीसीओ संजीव कुमार सिंह, एसएफसी के जिलापदाधिकारी कौशल किशोर सिंह, सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी राजकुमार नायक, श्रवण कुमार, केशव प्रसाद, विश्वजीत कुमार, सिकंदरा बीसीओ धमेन्द्र कुमार पासवान, स्वरुप कुमार विश्वास, अलीगंज बीसीओ सुनील प्रसाद सिंह, झाझा शैलेन्द्र कुमार विश्वास, विजय मालाकार, सुचिर मांझी, अभिजित पटेल, राजन कुमार, सारिका कुमारी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments