जमुई : घर से बुलाकर अपराधियों ने एक ब्यक्ति को किया छलनी

जमुई। (संजीव कुमार सिंह)
जमुई प्रखंड में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है । एक घटना के सप्ताह नहीं लगने के पहले ही दूसरी घटना घट जाती है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में जहां लगे हुए हैं उसके बाद भी अपराधी अपराध करने कि साहस करते रहते हैं। मंगलवार की देर शाम जमुई थाना के छठु धनामा गांव में घर से बुलाकर अपराधियों ने कपिल देव साह को गो ली मार दिया । घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक कपिल देव साह छट्ठू धनामा गांव निवासी है। बताया जाता है कि मृतक कपिल देव साह एक साल पहले किसी मामले में जेल से रिहा होकर आया था। जिसके बाद वह गांव में ही रहता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम सात-आठ की संख्या में आए लोगों ने उसे घर से बुलाया। इस दौरान घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उसे गोलियों से भून दिया गया। अपराधियों ने मृतक के सिर में 5 गोली मारी है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर सदर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।