तीनों नए कृषि काला कानूनों की वापसी तक संघर्ष जारी रहेगी: रामबाबू सिंह

छपरा, 08 दिसंबर 2020 को देश के 35 किसान संगठनों द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के समर्थन में सीपीआई सीपीएम एवं माले के कार्यकर्ता सीपीआई जिला मुख्यालय मंजरी जीवन में एकत्र होकर वहां से जुलूस के शक्ल में छपरा शहर के विभिन्न मार्गों में घूम कर लोगों से अपील करते हुए भारत बंद को छपरा में सफल बनाए जाने का आग्रह किया. जुलूस का नेतृत्व सीपीआई जिला सचिव रामबाबू सिंह सीपीएम जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद, माले जिला सचिव सभापति राय कर रहे थे.
जुलूस में भाग ले रहे कार्यकर्ता किसान संबंधी तीनों कानूनों को वापस करने किसानों का कर्ज माफ करने 60 वर्ष की आयु के ऊपर के किसानों को पेंशन देने, बाढ़ -सुखार की अस्थाई समाधान करने की मांग कर रहे थे. कार्यकर्ता किसानों की मांगों को पूरा करने में केंद्र सरकार की आनाकानी करने के लिए मोदी सरकार हाय-हाय का भी नारा लगा रहे थे. कार्यकर्ताओं ने थाना चौक नगरपालिका चौक आदि पर होने वाले आवागमन को छप्पर बंद को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ा.
जुलूस में शामिल नेताओं ने छपरा की आम जनता को धन्यवाद भी दिया. आम जनता के सहयोग से ही भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा.
जुलूस में मुख्य रूप से भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह, माकपा जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद, माले जिला सचिव सभापति राय, किसान नेता हरि बल्लभ सिंह, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, भरत राय, नागेंद्र राय, छात्र नेता राहुल कुमार यादव, सुरेश वर्मा, प्रो. रजाक हुसैन, पशुपति सिंह, रामाशंकर सिन्हा, सुरेंद्र राम, अर्जुन मांझी,शहाबुद्दीन, देवेंद्र पांडे, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.