दरियापुर (सारण)।
थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बुटन साह की 22 वर्षीय पुत्र अनिल साह की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हो गयी। घटना का कारण मृतका के बाढ़ के पानी में शौच के लिये जाने के दौरान घटित बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवासी बुटन साह की 22 वर्षीय पुत्र अनिल साह मंगलवार को दोपहर में में शौच के लिए महि नदी के किनारे गयीथी, जहां पर पैर फिसलने के कारण अथाह पानी मे चली गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। इस बात की जानकारी किसी को नही था। बुधवार के सुबह लाश बेला पुल के पास लगा था जिसकी सूचना वहां के पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा को दिया गया। इस लाश के बारे में जानकारी के लिए डेरनी, ठीका, महमदपुर के लोगो से बात की पर अंत मे इस बात की जानकारी वे थाना प्रभारी अशोक कुमार को दिए। इसके बाद पुलिश लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments