प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करने के लिये बीडीओ ने चलाया जागरूकता अभियान
रिपोर्ट-अज़हर करीम
इसुआपुर(सारण):-प्रखण्ड में स्वच्छता मिशन के सफलता के लिये बीडीओ कुमुद कुमार ने एक अभियान छेड़ दी है।हर हाल में 2 अक्टूबर तक प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करा लेने की बात कही है।जिसके लिए हर पंचायत के स्वच्छाग्रही भी जी-जान से लगे हुए हैं। इसके लिये अंचल परिषर में शौचालय का मॉडल बनाया जा रहा है।जिसके लिए उन्होंने अपने हाथों मिट्टी खोदी।उनका सोच है कि शैचालय का मॉडल देखकर लोग प्रेरित होंगे तथा अपने घरों में शैचालय बनवायेंगे।मौके पर कई प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थे।