⏭दैनिक खोज खबर का असर पूर्वी चम्पारण भादा पंचायत के किसान लालबाबु तिवारी को मिली गेहूँ फसल क्षति वर्ष 2015 की अनुदान राशी
✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-हरसिद्धी प्रखण्ड अन्तर्गत भादा पंचायत के किसान लालबाबु तिवारी गेहूँ फसल क्षति वर्ष 2015 की अनुदान राशी के लिए महिनो से प्रखण्ड कार्यालय से लेकर जिला लोक शिकायत निवारण तक गुहार लगाते रहे।
दिनांक 6-4-2017 को उक्त किसान की समस्या को समाचार मे प्रमुखता से प्रेषित किया गया जिससे हरसिद्धी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सजगता दिखाते हुए आज दिनांक 7-4-2017 को अनुदान राशी किसान लालबाबु तिवारी के खाते मे आर टी जि एस के माध्यम से दिए। साथ ही फोन द्वारा उक्त किसान को अनुदान राशी खाते मे भेजने की सूचना दिए ।
अनुदान राशी मिलने की सूचना से किसान खुशियों से झूठ उठे और फोन करके संवाददाता को सूचना दिए साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री और हरसिद्धी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का अभार प्रकट किए।




Recent Comments