डीएम द्वारा की गई अभद्रता पर भड़के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव
माफी मांगने तथा भविष्य में किसी मिडिया कर्मी पर व्यवहार न करने की शर्त पर पर शांत हुए पत्रकार
मोहम्मद सलीम 
शाहजहाँपुर 7 अप्रैल। कलेक्ट्रेट में समाचार कबरेज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकार से डीएम ने अभद्रता कर दी। जिससे पत्रकार भड़क गए। और उपजा,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,ग्रामीण पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और डीएम का घेराव कर लिया। मामला बिगड़ता देख डीएम ने पीडि़त पत्रकार से माफी मांगी। जिसके बाद सभी शांत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शाहजहाँपुर निवासी नरेंद्र यादव दैनिक जागरण के पत्रकार है। उन्होंने आसाराम प्रकरण से संबंधित खबरे छापने की बजह से उन पर आसाराम के गुर्गो द्वारा कातिलाना हमला किया जा चुका है। जिस बजह से प्रशासन की ओर उनको सुरक्षा के लिए दो गनर और शस्त्र लाइसेंस दिया गया है। शुक्रवार को वह समाचार संकलन के लिए कलेक्ट्रेट डीएम के कार्यालय मे पहुँचे। तभी डीएम की नजर पत्रकार नरेंद्र यादव की कमर में लगी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पर पड़ी। इसके बाद डीएम भड़क गए और उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उक्त मामले की खबर पत्रकारों को लगी तो सरदार शर्मा,आरिफ सिद्दीकी,देवेंद्र देवा, राजबहादुर सिंह,अभिनय गुप्ता,रोहित पांडे,अनिल मिश्रा, राजीव शर्मा,अमरदीप रस्तोगी समेत दर्जनों की संख्या मे पत्रकार साथी कलेक्ट्रेट पहुँच गए। और उन्होने कार्यालय जाकर डीएम का घेराव कर लिया। पत्रकारो के घेराव करने और धरना देने की धमकी देने पर मामला बिगड़ते देख डीएम तुरंत गलती मानने में ही भलाई समझी और उन्होंने अपनी गलती मानते हुए पीडि़त पत्रकार नरेंद्र यादव से सारी बोल दिया। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि भविष्य में मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किसी हाल में सहन नही किया जाएगा। पत्रकारों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के.बी.सिंह पुलिस फोर्स के साथ कार्यालय जा पहुंचे। इसके साथ सिटी मजिस्ट्रेट,एडीएम प्रशासन आदि कलेक्ट्रेट के तमाम अधिकारी मौके पर पहुँच गये। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के भी दर्जनों मिडिया कर्मी मौजूद रहे।