देश मे एकल शिक्षा प्रणाली लागू करे सरकार:समरेन्द्र बहादुर सिंह
तरैया(सारण):31.05.2018:
प्रखंड के तरैया बीआरसी परिसर में शिक्षक समस्या संग्रह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को परिवर्तनकारी शिक्षक सघ द्वारा शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये देश मे एकल शिक्षा प्रणाली को लागू करने के की मांग प्रधानमंत्री से किया।वर्त्तमान सरकार को आरे हाथ लेते हुए कहा कि इस सरकार के राज्य में शिक्षक का केवल शोषण हो रहा है।लेकिन संघ के माध्यम से शिक्षकों के हक हकूक की लड़ाई मैं लड़ता रहुगा। प्रखण्ड के बीईओ एवम उनके दलालों को किसी प्रकार के काम कराने के लिये रुपये नही देने का आग्रह शिक्षकों से करते हुए कहा कि अगर पदाधिकारी शिक्षकों का काम नही करते है तो उनके खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा और दोषी पदाधिकारी को बक्सा नही जायेगा।साथ ही शिक्षकों को पढ़ने- पढ़ाने एवम उनके कर्त्तव्यों का भी बोध कराया।जिला से डीपीओ के हस्ताक्षर के बाद शिक्षकों के बीच सेवा पुस्तिका का वितरण का शुभारंभ जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह एवं प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।सम्मेलन को परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला सचिव संजय राय,तरैया प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, इसुआपुर के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद सिंह, सचिव नवल किशोर यादव, अमनौर के प्रखण्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव शम्भूनाथ प्रसाद,शिक्षक अजय कुमार साह,पवन प्रताप सिंह,कृष्ण कुमार गुप्ता,सर्वजीत सिंह, विजय शंकर सिंह, रंजन कुमार सिंह,संजीव सिंह,मो.रेयाज,राजेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।शिक्षक सम्मेलन की अध्यक्षता रंजीत कुमार सिंह ने किया।