अग्निपीड़ितों के मिले सहायता राशि का चेक
तरैया(सारण):31.05.2018:
गवन्द्री दलित वस्ती एवं पचभिण्डा के अग्निपीड़ितों को सीओ ने सहायता राशि प्रदान किया।गुरुवार को अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ितों के बीच मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह एवं सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से 9800 रुपये का चेक प्रदान किया।गवन्द्री के करिया नट,धर्मेन्द्र नट,अनिता देवी,जगलाल नट,पचभिण्डा के सुन्दर राम,राजकुमार महतो एवं उषा देवी की चेक दिया गया।उक्त मौके पर सीओ वीरेंद्र मोहन,कुशेश्वर चतुर्वेदी,अजित पांडेय व अन्य मौजूद थे।