बारह दिवसीय दशमहाविधा महायज्ञ के लिए तैयारी शुरु
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
महायज्ञो मे कठिन साधना व पवित्रता से परिपूर्ण बारह दिवसीय दशमहाविद्या व दशमहाभैरव महायज्ञ को ले शहर के छोटका ब्रम्हपुर सतघरवा के सामने गंगा नदी के गर्भगृह स्थित लंगेश्वरी बाबा के समीप अयोध्या व वाराणसी से पधारे संत व आचार्यो के द्वारा हवन आरती व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को यज्ञशाला का पुजन कर इस महानुष्ठान का शुभारंभ किया गया
इस महायज्ञ कमिटी के आयोजक रामजन्म राय त्रिलोकी राय हरिकिशुन राय ध्रुव राय अलगू राय लाला बाबा तथा मदन राय आदि सदस्यो ने बताया कि इस महायज्ञ को ले गंगा के गर्भगृह स्थित लंगेश्वरी बाबा के समीप विशाल यज्ञशाला निर्माण की तैयारियाँ जोरो शोर से शुरू कर दी गई है दशमहाशक्ति की अधिष्ठात्री देवी मूर्तियो तथा दश महाभैरव के विभिन्न स्वरूपो के देव मूर्तियो के निर्माण का कार्य कोलकता से आमंत्रित मूर्तिकारो के द्वारा भी प्रारंभ कर दिया गया है जो इस महायज्ञ मे विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी
आयोजको के मुताबिक इस महानुष्ठान का आयोजन कौड़ी कामख्या कालीपीठ सिद्ध संत शिवरंजन स्वामी के नेतृत्व मे किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ आगामी 2 जून को अग्नि प्रज्जवलन क्रिया के साथ ही शुरू हो जाएगा जिसकी पूर्णाहूति 13 जून को होगी आयोजको ने बताया कि यह महानुष्ठान अयोध्या व वाराणसी के प्रख्यात आचार्यो व पंडितो की देखरेख मे विश्व कल्याण व शांति के निमित्त कराया जा रहा है ।




Recent Comments